DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर ब्रेकिंग: खड़े ट्रक के पीछे जा घुसे दो बाइक सवार, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

बालोद/ गुरुर। गुरुर से बालोद मार्ग पर धनोरा बटालियन के पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की शाम 6:52 बजे एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तो दूसरा गंभीर है। दोनों एक ही बाइक में सवार होकर गंगरेल डैम से मोहला जा रहे थे। दोनों बीटेझर थाना मोहला के रहने वाले हैं। जिसमें से मौके पर गुलाब चंद साहू पिता डोमन साहू 31 वर्ष की मौत हो गई तो वहीं उनका साथी उमेश कुमार भुआर्य गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें 108 गुरुर से पहले गुरुर लाया गया फिर स्थिति की गंभीरता देखते हुए धमतरी अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों गंगरेल डैम घूमने आए थे और शाम को घर लौट रहे थे। धनोरा बटालियन पेट्रोल पंप के पास अंधेरे में एक ट्रक बिना किसी इंटीग्रेटर (संकेतक) जलाए खड़ा हुआ था। तेज रफ्तार ट्रक के पीछे घुसने से मौके पर एक की मौत हो गई।

You cannot copy content of this page