DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मिसाल – करियर अकादमी के द्वारा दिया जा रहा है युवाओं को निशुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण, कई यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर पा चुके हैं सरकारी नौकरी, देखिये वीडियो

देखिये ट्रेनिंग की वीडियो

बालोद। पाररास में संचालित कैरियर अकादमी विगत 18 वर्षों से खासतौर से युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है। यहां के संचालक गोपेंद्र कौशिक व उनके साथियों द्वारा युवाओं को पुलिस व विभिन्न भर्ती के लिए निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है। विगत 20 साल से जिले में एकमात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाने वाली यह संस्था है। जहां अभी तक विभिन्न विभागों में 1000 से ज्यादा लोगों का चयन हो चुका है।वर्तमान में इस संस्था के माध्यम से जुंगेरा के मैदान में युवाओं को निशुल्क पुलिस भर्ती की ट्रेनिंग दी जा रही है।

यहां से ट्रेनिंग प्राप्त करके अब तक रेलवे, लोको पायलट, सहायक ग्रेड 3, पटवारी सहित विभिन्न पदों में सरकारी नौकरी कर रहे हैं। कौशिक ने बताया कि 5 लोगों का विषय विशेषज्ञ टीम बनाया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से नोहर बाघ, निपेन्द्र यादव, स्वरूप, कमल कौशिक, सुनील कौशिक हैं। इन शिक्षकों की टीम द्वारा युवाओं को अलग-अलग ट्रेनिंग दी जाती है तो वही समय समय पर संचालक द्वारा सेमिनार आयोजित करवाया जाता है.

वर्तमान में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। जिसको लेकर तैयारी कराई जा रही है। यह ट्रेनिंग रोज सुबह 7:30 से 11:00 व 11 से 2 बजे और शाम 4 से 7 बजे अलग-अलग पाली में होती है। युवाओं में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए उनके द्वारा यह पहल की जाती है ताकि कोई सही मार्गदर्शन व ट्रेनिंग से वंचित ना रहे।

You cannot copy content of this page