DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क हादसे में चंदनबिरही की व्याख्याता की मौत, दूसरी व्याख्याता भी हुई गंभीर रूप से घायल, भरदा में तेज रफ्तार ट्रक ने दिखाया मौत का तांडव, शिक्षा जगत में आक्रोश

बालोद/ गुरुर। बालोद धमतरी मार्ग पर भरदा चौक के पहले मोड़ के पास सड़क हादसे में चंदन बिरही में पदस्थ व्याख्याता नीता बघेल की मौत हो गई। उन्हें एक ट्रक ने रौंदा। उनके साथ स्कूटी में जा रही एक अन्य शिक्षिका मीना साहू भी गंभीर रूप से घायल हुई है। जिनके सिर पर गंभीर चोट आई है। जिन्हे गुरुर के बाद धमतरी के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल चंदन बिरही में पदस्थ थी। जो सुबह करीब 9:45 बजे बालोद में बोर्ड परीक्षा के पेपर जांच के लिए जा रहे थे। नीता बघेल की मौके पर मौत हो गई थी। जो कोलिहा मार की रहने वाली थी तो मीना साहू बोहार डीह की रहने वाली हैं। दोनों एक ही स्कूटी में जा रहे थे। ट्रक बालोद की ओर से आ रही थी। तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ट्रक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों शिक्षिकाएं सड़क पर गिर पड़ी। इतने में ट्रक का पहिया नीता के सिर से गुजर गया और सिर चकनाचूर हो गया। इस घटना से शिक्षा जगत में जमकर आक्रोश है। लोगों ने शिक्षिका नीता को श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि नीता बघेल टीचर्स एसोसिएशन महिला मोर्चा की जिला प्रतिनिधि भी थी।

You cannot copy content of this page