DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फोर्टिफाईड चांवल मिलेगा 1 अप्रैल से, प्रशासन ने किया आगाह प्लास्टिक चावल के अफवाह में ना पड़े,,,,

महिलाओं एवं बच्चों में कुपोषण एवं एनीमिया को दूर करने के लिए फोर्टिफाईड चांवल है अत्यंत उपयोगी

बालोद। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रचलित बीपीएल श्रेणी के राशन कार्डधारियों 01 अप्रैल से फोर्टिफाईड चांवल का वितरण किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर ने बताया कि इसके अंतर्गत ऐसे कार्डधारी जो बीपीएल श्रेणी में आते है, वे पोषण युक्त फोर्टिफाईड चांवल अपने समीप के शासकीय उचित मूल्य के दुकान से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 469 शासकीय उचित मूल्य की दुकाने संचालित है। जहां 01 लाख 84 हजार 968 बीपीएल श्रेणी के राशन कार्ड प्रचलित है। जिले के बालोद विकासखण्ड में 28,201 गुरूर विकासखण्ड में 30,297 , गुण्डरदेही विकासखण्ड में 50,337, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में 42,772 एवं डौण्डी विकासखण्ड में 33,361 राशन कार्डधारी फोर्टिफाईड चांवल से लाभान्वित होंगे। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बच्चों में कुपोषण एवं एनीमिया को दूर करने हेतु पोषण युक्त फोर्टिफाईड चांवल बहुत ही उपयोगी है। फोर्टिफाईड चांवल को सामान्य चांवल आटे के साथ आयरन, विटामीन, बी-12 एवं फोलिक एसीड निर्धारित मात्रा में मिलाकर बनाया जाता है। इस फोर्टिफाईड चांवल को सामान्य चांवल में 01 प्रतिशत वितरण कर उपयोग हेतु वितरण की जा रही है। छत्तीसगढ़ में 65 प्रतिशत आबादी का भोजन चांवल है। चांवल में ऊर्जा व पोषक तत्वों का मिश्रण है। जिसे फोर्टिफाईड चांवल को मिलाकर उपयोग किए जाने से कुपोषण एवं एनीमिया को दूर भगाने हेतु बहुत ही कारगर साबित हो रहा है।
श्री ठाकुर ने हितग्राहियों को फोर्टिफाईड चांवल को प्लास्टिक चांवल कहने के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह में नहीं आने को कहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में राज्य के 12 जिलों में फोर्टिफाईड चांवल प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया गया था। अब इसे 01 अप्रैल से राज्य के सभी 33 जिलों में प्रारंभ की जा रही है। अप्रैल माह में एपीएल कार्डधारी को छोड़कर अन्य राशन कार्डधारी हितग्राही अपने निकट के शासकीय उचित मूल्य के दुकानों से अपै्रल एवं मई दो माह का एक मुश्त चांवल प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा अन्य राशन सामग्री शक्कर, नमक एवं केरोसीन पूर्व माह की भांति प्राप्त कर सकेंगे।

You cannot copy content of this page