DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सतमरा में आयोजित कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव, कहा – साहू समाज एक कर्मठ समाज है

विकास कार्य किचन शेड निर्माण का भूमि पूजन किया


गुंडरदेही। संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद आज ग्राम सतमरा में आयोजित मां कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए।

विधायक श्री निषाद ने इस दौरान मां कर्मा माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए श्री निषाद ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के वातावरण में मां कर्मा जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने समाज की उन्नति के लिए कुरीतियों तथा रूढ़िवादी परंपरा से दूर रहकर जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया।

इस दौरान श्री निषाद ने आगे कहा कि साहू समाज एक कर्मठ समाज है। आज के आधुनिक युग में पहले से चली आ रही अच्छी परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अच्छी और नई परंपराओं को भी हमें अपनाना होगा। तभी समाज का विकास तेजी से होगा। इस दौरान कार्यक्रम में सदस्य जिला पंचायत बालोद केदार देवांगन जी, सरपंच श्रीमती पूर्णिमा साहू जी , भोज साहू जी, समाज के पदाधिकारी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page