DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिचबोड़ में मनाई गई कर्मा जयंती

बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम चिचबोड में मंगलवार को साहू समाज द्वारा कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस दौरान गांव में समाज की महिलाओं और युवतियों ने कलश शोभायात्रा निकाली। जो आकर्षण का केंद्र रहा। मां कर्मा के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर अतिथियों ने समाज को इसी तरह एकजुट रहने की अपील की। आयोजन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष तेजराम साहू, उपाध्यक्ष रामजी साहू, सचिव मेघनाथ साहू, कोषाध्यक्ष राजकुमार साहू, रामदेव साहू, पोखन साहू, काशी साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page