DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, कहा – भक्त माता कर्मा के बताए रास्ते का अनुसरण करने से समाज का विकास सुनिश्चित है

ग्राम भीमकन्हार में अतिरिक्त कमरा, कर्मा रसोईघर, शौचालय निर्माण का भूमि पूजन किया।

बालोद। भीमकन्हार, जुनवानी और हल्दी में आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां मां कर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए रास्ते का अनुसरण करने से समाज का विकास सुनिश्चित है।

समाज के रूढ़िवादी आडम्बर को भी जड़ से नष्ट करने की आवश्यकता है।

बेटीयों को पढ़ाने के साथ ही सुरक्षा और सम्मान देना भी हमारी ही जिम्मेदारी है।

आपस मे भाई चारा बनाकर और सदभाव से रहना ही सच्ची समरसता है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी समाज को दूसरे समाज की अच्छी परंपरा को अपनाना चाहिए। जहां भी सीखने का अवसर मिले तो समाज को सीखना चाहिए। इस दौरान डौंडीलोहारा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, गुंडरदेही साहू संघ अध्यक्ष मानसिंग सार्वा, हेमन्त साहू, अर्जुंदा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष उमाशंकर साहू,

दिलीप कुलहाडे, रामस्वरूप साहू, दोषण साहू, वेदकुमारी, डॉ नारायण दास साहू, खोमेश्वर दामले, दुर्गा प्रसाद सिन्हा, हरदेव लाल सार्वा, जितेन्द्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष देवरी कोदूराम दिल्लीवार, पंचकुमारी, विजय साहू, हरीश गंजीर, अंजनी साहू, लोकनाथ साहू, राधेश्याम गंजीर, नैना साहू सहित परिक्षेत्र साहू समाज के समस्त पदाधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page