DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आठवीं के बच्चों की हुई विदाई, शिक्षकों ने दी नसीहत, ठोकर से घबराना नहीं, चलना सीखना है

बालोद। शा पूर्व मा शाला गोडेला में कक्षा आठवीं के बच्चों का विदाई कार्यक्रम कक्षा सातवीं के बच्चों द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख आर के हिरवानी के द्वारा बच्चों को आने वाले समय के लिए शुभाशीष व निरंतर प्रगति करते रहने की बात कही।

अपने जीवन में अनुशासन का पालन करने की बात कही। शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी के द्वारा बच्चों को कहा गया कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। इसे अपने जीवन में अपना‌कर रखें। साथ ही ‌अपने बड़ों का आदर सत्कार करें। रास्ते की ठोकर ही तुम्हें चलना‌ सिखलाएगी।

इसलिए कभी भी हारकर रूकना नहीं चलने का नाम ही जिंदगी है। शोभाराम देवांगन प्रधानपाठक प्राथमिक शाला गोडेला के द्वारा बच्चों को कहा गया कि ये स्कूल हमेशा आपका ही रहेगा। आप कभी भी किसी भी समय शाला में आकर अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन ले सकते हैं। हम सब शिक्षक आपके साथ हैं। कार्यक्रम में संतोष शर्मा, दोमनलाल ठाकुर, मोतीलाल साहू व सनतदेशमुख के द्वारा भी बच्चों का आशीर्वचन दिए गए व आने वाले जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं
शाला के द्वारा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से कक्षा आठवीं के बच्चों को सम्मानित किया गया। जिसमें बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर चांदनी साहू, पूजा वैष्णव ,टाकेश बेलचंदन,व देवराजसाहू को दिया। बच्चों के आल ओवर प्रदर्शन पर भी सम्मान दिया गया। साथ ही सभी बच्चों को कक्षा सातवीं के द्वारा उपहार प्रदान किया गया ।
शाला के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

You cannot copy content of this page