बालोद। शुक्रवार को रायपुर भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों द्वारा किए गए उपद्रव के विरोध में शनिवार को बालोद में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री रवि भगत के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी के मार्गदर्शन में व आदित्य सिंह पिपरे जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बालोद के नेतृत्व में ये प्रदर्शन हुआ। भाजपाइयों और भाजयुमो नेताओं ने कहा छत्तीसगढ़ के एक कायर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तिलमिला करके अपने गुरगो और गुंडों को निर्देशित कर छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की हत्या करने का और न्यायालय के आदेश का अपमान करने का कार्य किया गया है। छत्तीसगढ़ के शांत वातावरण में अशांति पैदा करने का कार्य किया है। इसके विरोध में जय स्तंभ चौक में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला भाजपा मंत्री शरद ठाकुर,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सोनी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू,विधानसभा मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा,भाजपा ग्रामीण मंडल वीरेंद्र साहू,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गणेश राम साहू,भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष गिरजेश गुप्ता, भाजपा शहर मंडल मंत्री कमल पंपालिया,भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष एकांत पवार,भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष व शहर मंडल प्रभारी संजय साहू,भाजयुमो शहर मंडल सह प्रभारी संदीप सिन्हा,युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष व सह प्रभारी रौनक कत्याल भाजयुमो प्रशिक्षण प्रमुख गजेंद्र यादव, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पार्थ साहू,युवा मोर्चा शहर मंडल महामंत्री राहुल साहू/कमल बजाज, युवा मोर्चा महामंत्री ग्रामीण मंडल कुलदीप यादव, शहर मंडल उपाध्यक्ष विराट राजपूत, शहर मंडल मंत्री यश जैन, तुषार ढीमर,जागेश्वर ढीमर, शहर मंडल युवा मोर्चा कार्यालय प्रभारी खमन साहू, शहर मंडल युवा मोर्चा सह सोशल मीडिया प्रभारी अकबर खान,शहर मंडल युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रमुख जय लुल्ला,शहर मंडल युवा मोर्चा सदस्य साईं आर्य, प्रमोद एवं भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बता दें कि राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेसियों ने हंगामा किया था।
