DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तहसील स्तरीय कर्मा जयंती भीमकन्हार में 27 मार्च को

बालोद/ डौंडीलोहारा। तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा ,परिक्षेत्र बुंदेली के अंतर्गत ग्रामीण साहू समाज भीमकन्हार में 27 मार्च को तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वृहद आयोजन के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक और संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि हलधर साहू प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ साहू संघ होंगे। अध्यक्षता सोमन साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जितेन्द्र साहू उपाध्यक्ष, पंच कुमारी साहू उपाध्यक्ष , विजय साहू, महामंत्री, हरीश गंजीर संगठन सचिव, अंजनी साहू, संयोजक महिला प्रकोष्ठ,जिला साहू संघ बालोद, जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, सोमेश साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडी, युवराज साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्लीराजहरा, नरेंद्र हिरवानी अध्यक्ष, तहसील साहू संघ देवरी, महेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ गुरूर, मदन लाल सोनबरसा अध्यक्ष तहसील साहू संघ बालोद, मानसिंह शार्वा अध्यक्ष तहसील साहू संघ गुंडरदेही, उमाशंकर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अर्जुन्दा,कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरी, लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगरपंचायत डौंडीलोहारा, रमेश सोनवानी पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा, खगेश ठाकुर जनपद सदस्य, पोषण लाल साहू सरपंच ग्राम पंचायत भीमकन्हार, हीरा राम देवहारी ग्राम पटेल भीमकन्हार होंगे। तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, परिक्षेत्र साहू संघ बुंदेली के अध्यक्ष दुलार साहू एवं ग्रामीण अध्यक्ष लोकनाथ साहू ने सभी सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा के कोषाध्यक्ष खेमन्त साहू ने बताया सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकलेगी। अतिथि स्वागत 12 बजे होगा। आयोजन के दौरान कर्मा रसोई निर्माण हेतु भूमिपूजन होगा।

You cannot copy content of this page