DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अब जवाहर चौक बालोद में ठेले के ऊपर मिला 2 फुट लंबा तलवार, साइबर सेल ने किया जब्त

बालोद। बालोद के जवाहर चौक में संचालित एक समोसा कचोरी सेंटर के ठेले के ऊपर अज्ञात व्यक्ति द्वारा करीब 2 फुट लंबा तलवार छुपा कर रखा गया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद आसपास सनसनी फैल गई। प्रमोद पंपालिया की सूचना पर बजरंग दल से उमेश कुमार सेन और साइबर सेल से 2 जवान पहुंचे। साइबर सेल ने तलवार की जब्ती बनाई। साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने कहा कि तलवार किसके द्वारा छुपाई गई थी, कब से यहां रखी थी, इसकी जानकारी नहीं मिली है। शांति व्यवस्था की दृष्टि से जानकारी प्राप्त होते ही तलवार जब्त कर लिया गया है। इधर सोमवार को ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने, हर वार्डों में बल तैनाती की मांग की थी। तो वहीं अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर सचेत किया गया था। जवाहर चौक में इस तरह तलवार मिलने से पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है। तो आज ही पुलिस ने लगभग 50 चाकू और दो तलवार भी बरामद किए थे जो कि ऑनलाइन तरीके से विभिन्न लोगों द्वारा मंगवाए गए थे।

संबंधित खबरें जरूर पढ़ें

You cannot copy content of this page