हैरान करने वाली बात: 13 से 17 साल के बच्चे पाल रहे खतरनाक शौक,ऑनलाइन मंगवा रहे चाकू और तलवार, बालोद में 50 चाकू और तलवार बरामद



बालोद। बालोद जिले में पहली बार पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है। जिसमें ऑनलाइन चाकू और तलवार मंगाने वालों को ट्रैक करके पकड़ा गया और उनसे यह हथियार जब्त तक किए गए। कुल 48 चाकू और दो तलवार मिलाकर 50 हथियार जब्त किए गए। होली के पहले पुलिस ने कार्रवाई कर साबित कर दिया है कि अपराध और अपराधियों पर उनकी पैनी नजर है। खास बात यह है कि उक्त चाकू लोगों ने ऑनलाइन मंगवाए थे। लेकिन पुलिस और साइबर सेल की नजर उन पर थी। लगातार पुलिस ऑनलाइन चाकू और तलवार मंगाने वालों को ट्रैक करती रही और फिर होली के पहले उनसे यह हथियार जब्त किए गए। हैरान करने वाली बात ये है कि अधिकतर चाकू मंगवाने वाले नाबालिग हैं। इसलिए संबंधित पालकों को भी इस दिशा में विशेष समझाइश दी गई। होली त्योहार में कोई अप्रिय घटना न हो उसके लिए बालोद पुलिस का संदिग्ध लोगों का सघन चेकिंग किया जा रहा है।
आनलाइन साइट्स जैसे मेशो, फ्लिपकार्ट,अमेजन,से चाकू मंगाने वालों को तस्दीक कर चाकू जब्त किए गए। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया आनलाइन चाकू मंगाने में नाबालिग बच्चे की संख्या ज्यादा है। अभिभावकों को इस संदर्भ में सूचित किया गया और उन्हें आवश्यक समझाइश दी गई। 48 नग चाकू, 2 नग तलवार बरामद किया गया। आनलाइन साइट से अवैध चाकू,तलवार ऑर्डर करने वालो पर आगे भी बालोद पुलिस की पैनी नजर रहेगी और ऐसे मामलों में कार्यवाही जारी रहेगी।

इस तरह चली कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर के निर्देशन पर उपपुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा बालोद जिले में ऑनलाइन साइट ,FLIPKART MESHO,AMAZON के माध्यम से अवैध हथियार चाकू ,तलवार मंगाने वालों की जानकारी प्राप्त कर जिला बालोद के सभी थाना क्षेत्रों में जाकर ऑनलाइन चाकू मंगाने वालों से चाकू बरामद किया गया। साथ ही ऑनलाइन चाकू मंगाने में नाबालिक बच्चे ज्यादा है जिनकी उम्र 13 साल से 17 साल है। उनके अभिभावकों को सूचित कर उनके समक्ष चाकू जमा कराया गया। साथ ही उन्हें आवश्यक समझाइश दिया गया । जिला बालोद के 134 लोगो को तस्दीक किया गया था। जिसमे 48 नग चाकू, जिसमे पेन चाकू, बटन चाकू ,02 नग बड़ी तलवार जमा कराया गया है।

इनकी रही विशेष भूमिका

उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चद्रवंशी, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक विवेक शाही,पूरन देवांगन, संदीप यादव,राहुल मनहरे,विपिन गुप्ता,आकाश दुबे,आकाश सोनी,योगेश पटेल मिथलेश यादव,योगेश गेडाम,गुलझारी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page