DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने दिया एसपी के नाम ज्ञापन, होली में प्रत्येक वार्ड में बल तैनाती की मांग ताकि ना हो अप्रिय घटना

बालोद । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोगों ने होली को देखते हुए एक दिन पहले से बल तैनाती की मांग की। ताकि इस पर्व के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो। ज्ञापन में कहा गया है कि
होली त्यौहार में हुड़दंग एवं अप्रिय घटनाओं पर रोक लगाने हेतु बालोद शहर के प्रत्येक वार्डो (मोहल्लों में पुलिस बल तैनात किया जाए।वर्तमान होली त्यौहार में असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहने वाले व्यक्तियों द्वारा बालोद शहर के मोहल्ले/वार्डों में किसी भी प्रकार से कोई अपराध या अप्रिय घटनाओं को अंजाम दिये जाने की प्रबल संभावना को देखते हुए “विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल बालोद, जिला बालोद (छ.ग.)” द्वारा होली के इस पवित्र त्यौहार के अवसर में बालोद शहर में शांति कायम रखने के उद्देश्य से यह मांग की गई है कि बालोद शहर के प्रत्येक वार्डो / मोहल्लों में होली त्यौहार के एक दिन पूर्व से तथा त्यौहार के एक दिन बाद तक अर्थात दिनांक 07 मार्च 2023 सुबह 10 बजे से 09 मार्च 2023 रात्रि 10 बजे तक पुलिस आरक्षक की तैनाती की जाये। ताकि किसी भी प्रकार से असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलग्न व्यक्तियों के द्वारा शहर में शांति भंग न हो एवं किसी प्रकार से कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। शहर में अमन व शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्यौहार मनाया जा सके। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के निर्देशानुसार विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री सतीश विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को उक्त बिंदुओ पर ज्ञापन सौंपा गया। होली त्यौहार में हुड़दंग व अप्रिय घटनाओं पर रोक लगाने हेतु बालोद शहर के प्रत्येक मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने उमेश कुमार सेन बजरंग दल जिला बालोद, महेन्द्र सोनवानी मोनू विश्व हिंदू परिषद, तुषार कुमार बजरंग दल नगर संयोजक और आदि कुमार पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page