DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर: पिकअप में सवार होकर निंदाई करने नांहदा जा रही थी भेड़ी की महिलाएं, हुआ हादसा, सात की हालत गंभीर, पढ़िए अब तक की पूरी जानकारी

बालोद/डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा से देवरी राजनांदगांव मार्ग पर संबलपुर और खैरीडीह के बीच मजदूर महिलाओं से भरी एक पिकअप अचानक पलट गई। पिकअप में 28 महिला मजदूर सवार थी। जो सभी भेड़ी, डौंडीलोहारा क्षेत्र की रहने वाली हैं और ग्राम नाहंदा में खेती-किसानी निन्दाई कार्य के लिए जा रही थी।

घटना सुबह 8:00 बजे की है। इस हादसे में लगभग सभी महिलाओं को चोट आई है। जिनमें सात की हालत ज्यादा गंभीर है। सभी महिलाओं को पहले डौंडीलोहारा, कुछ को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से 4 महिलाओं ढालेश्वरी पांडे, पुष्पा ढाले, पूर्णिमा बाई और हेम बाई को पहले चरण में राजनांदगांव रेफर किया गया। फिर तीन अन्य महिलाओं को भी रिफर किया जा रहा है। अब तक कुल 7 लोगों की स्थिति ज्यादा खराब है। बाकी को कम चोट आई है। एक महिला पुष्पा बाई की घटनास्थल पर ही उंगली कट कर गिर गई है। हादसे के बाद कुछ घंटों तक इस मार्ग पर यातायात बाधित रहा और भगदड़ की स्थिति बनी रही। मौके पर डौंडीलोहारा पुलिस सहित संजीवनी 108 की टीम बचाव के लिए पहुंची। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भी मदद की। अस्पताल में भी अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है ।अन्य घायल महिलाओं में सुमन बाई रेवती आदि शामिल है।

देखिए घटना स्थल की वीडियो

क्या है हादसे की वजह

पिकअप पलटने का मुख्य कारण ओवरलोड और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। तेज रफ्तार के कारण पिकअप की ट्राली लहराने लगी और अचानक सड़क पर पलट गई ।देखा जा रहा है कि आजकल ग्रामीण क्षेत्रों में खेती किसानी के लिए बाहर से मजदूर लाने के लिए ट्रैक्टर, पिकअप आदि वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा। जिसमें बड़ी संख्या में इस तरह मजदूरों को ढोया जाता है ।जल्द से जल्द मजदूरों को खेत पहुंचाने और काम शुरू करने की जल्दबाजी में वाहन चालक तेज रफ्तार में चलते हैं। इसके चलते इस तरह के हादसे होने की आशंका बनी रहती है। एक ही वाहन में ज्यादा ज्यादा मजदूरों को ढोया जाता है।

You cannot copy content of this page