DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक सहित प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

गुरुर। विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधायक संगीता सिन्हा सहित ब्लॉक अध्यक्ष तामेश्वर साहू और अन्य प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस सौजन्य मुलाकात में महाविद्यालय अरमरीकला अध्यक्ष टोमन साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष दुर्गाराम सिन्हा , गुरुर सोसायटी अध्यक्ष भूषण पुरी गोस्वामी , व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज सिन्हा शामिल रहे।इस दौरान संगठन के विषय में चर्चा कर इस बार की धान खरीदी किसानों के लिए बड़ी ही सरल और सहज तरीके से निकल गई, किसानों को समय से पैसा मिला। समय से उनकी धान की खरीदी हो गई। धान खरीदी के समय कोई भी तकलीफ परेशानी किसानों को नहीं हुई और इस वर्ष धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव भी बहुत जल्द हो गया। जिससे समिति अध्यक्ष समिति प्रबंधक समिति के सभी लोग बल्कि पूरा सोसाइटी बहुत ही खुश है। क्षेत्र के किसानों को जो समर्थन मूल्य 2640 में धान खरीदी कर किसानों को खुशी और मजबूत स्थिति बनाने के लिए किसानों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित व मजदूर योजना के तहत मजदूरों को मजबूत बनाने के लिए 7000 रुपए की राशि देकर वादा अपना वादा पूरा कर रहे हैं ।जिसके लिए सी एम भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही बालोद विधायक संगीता सिन्हा को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

You cannot copy content of this page