DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मांगे पूरी नहीं हुई तो 11 मार्च से रसोईया संघ करेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल

बालोद। छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोइया संयुक्त संघ के तत्वावधान में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त रसोइया अपने तीन सूत्रीय मांग को लेकर तूता ग्राउंड रायपुर में धरना प्रदर्शन द्वारा किया गया। जिसमे हड़ताल के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम राज कश्यप द्वारा कहा गया कि 06 मार्च को विधानसभा बजट सत्र में रसोइया के लिए बजट पेश किया जाएगा और अगर ऐसा नहीं होने पर 11 मार्च से प्रदेश संगठन के द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा। इस प्रदर्शन में बालोद जिले से भी रसोईया शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष नुकेश साहू, सचिव प्रमोद यादव, द्वारका देशमुख सहित अन्य शामिल हुए।

You cannot copy content of this page