DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIG NEWS- बालोद में चल रहा चर्च का अवैध निर्माण, हिन्द सेना ने दी चेतावनी, एसडीएम काम रुकवाए वरना होगा आंदोलन, पहले भी दी गई थी धर्मांतरण रोकने को लेकर ज्ञापन, प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान, अब बात बिगड़ने लगी

बालोद। बालोद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धर्मांतरण की शिकायत बढ़ती जा रही है। स्थिति यहां तक आ चुकी है कि अब तो शहर के कुछ वार्डों में अवैध रूप से चर्च तक का निर्माण होने लग गया है। ऐसा ही एक मामला बालोद शहर गंजपारा, जवाहर पारा में सामने आया है। जहां पर महादेव भवन के पीछे अवैध रूप से चर्च बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत सामने आने पर हिंद सेना ने मोर्चा खोलते हुए एसडीएम के नाम से ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। तो उन्हें यह भी याद दिलाया गया कि पूर्व में भी हमने धर्मांतरण रोकने को लेकर आवेदन दिया था। लेकिन प्रशासन के अफसरों द्वारा किसी तरह से ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते ही आज इस तरह चर्च का निर्माण होने लग गया है। अगर समय रहते इस पर कार्रवाई नही की गई तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है।
हिन्द सेना द्वारा ज्ञापन में बताया गया है कि जवाहर पारा स्थित दूसरे के निजी भूमि पर अवैध कब्जा कर चर्च का निर्माण किया जा रहा है। जिसका ना ही कहीं से परमिशन लिया गया है। उक्त निर्माण को तत्काल रोक लगाने की कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कार्य का निर्माण करवाने वाले सभी लोगों के खिलाफ जांच कर एक एफआईआर कराएं जाने के आदेश करें।

ऐसे लोग आ रहे झांसे में


विगत दिनों 9 नवंबर को हिंद सेना के द्वारा धर्म परिवर्तन में रोक लगाने हेतु आवेदन दिया गया था। जिसमें लिखा गया था कि ईसाई समाज के लोगों के द्वारा गरीब तबके के लोगों को अनाज एवं छोटी मोटी सहयोग करके पहले लोगों का दिल जीत लेते हैं। फिर धीरे से लालच देते हैं कि तुम प्रभु यीशु को मानोगे तो तुम्हारी गरीबी दूर हो जाएगी। लालच में आकर गरीब तबके के हिंदू लोग आज ईसा मसीह को मानने लगे हैं। बकायदा इनके द्वारा हर रविवार को सभा आयोजित किया जाता है। धीरे-धीरे लोग ईसाई धर्म को अपनाने लगे हैं। इनके द्वारा बकायदा पास्टर नियुक्त किया जाता है। जो लोगों के घर घर जाकर प्रार्थना सभा करते हैं और जो व्यक्ति एक बार इनके चंगुल में फंस जाते हैं फिर वह लोगों को ईसाई धर्म में जुड़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। जो लोग इनसे जुड़ते हैं उनके घरों से हिंदू देवी देवताओं की फोटो प्रतिमा सब फेककर सिर्फ और सिर्फ यीशु का ध्यान लगाने को कहा जाता है। जो कि सरासर गलत है। अगर समय रहते इन पर कार्रवाई नहीं किया गया तो आने वाले समय में हर घर में सिर्फ ईसा मसीह को मानने वाले मिलेंगे तथा जिस जगह में चर्च का निर्माण करवाया जा रहा है, उस जमीन का मालिक जो कि राजनांदगांव निवासी एक गांधी का है, जिसे यह भी नहीं मालूम कि उनके जमीन पर खसरा नंबर 614/1 पर अवैध चर्च का निर्माण हो रहा है। इसलिए समाज सेवी संगठन हिंद सेना सभी समाज के मुखिया एवं लोगों से अपील कर रही है कि यदि आपके समाज में ऐसा कोई व्यक्ति प्रतीत होता है जो ईसाई धर्म को अपना लिए हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई या समझाइश देकर समाज के मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करें ।
ज्ञापन सौंपने के लिए समाज सेवी संगठन हिंद सेना के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष तरुण नाथ योगी, जिला अध्यक्ष रॉबिन एंथोनी, जिला उपाध्यक्ष भूपत हठीले, जिला महामंत्री विजय हरदेल, देवेंद्र सोनी एवं अन्य हिंद सैनिक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page