DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तखतपुर विधायक की गुंडागर्दी के विरोध में अभाविप ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन

बालोद। 28 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तखतपुर में आयोजित जिला सम्मेलन में स्थानीय विधायक डॉ रश्मि सिंह की उपस्थिति में छात्रों से हुई मारपीट को लेकर आज एबीवीपी ने बालोद जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञात हो की अभाविप अपने अमृत महोत्सव को लेकर आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़, समर्थ छत्तीसगढ़ सशक्त भारत के नारे के साथ जिला सम्मेलनों का आयोजन कर रही है।

ऐसा ही एक आयोजन 28 जनवरी को तखतपुर में प्रारंभ होने से पूर्व विधायक डॉ रश्मीसिंह अपने समर्थकों के साथ वहां पोहांच कर सामान्य छात्रों एवम कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी कर मारपीट की। अभाविप के जिला संयोजक आशुतोष कौशिक ने बताया की इस प्रकार की घटना निंदनीय है और यह प्रदेश में युवाओं के बीच कांग्रेस की खोये हुए जनाधार से बौखलाई हुई कांग्रेस की युवा विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करती है। अभाविप ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ दंडनात्मक कार्यवाही की मांग की है।

You cannot copy content of this page