DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देशमुख ने डेंगरापार के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सुने मन की बात

बालोद: बालोद विधानसभा के ग्राम डेंगरापार बूथ क्र. 03 में मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी जगदीश देशमुख के निर्देशन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। जिसमे ग्राम प्रमुख इंजु निर्मलकर, लोचन भुआर्य, गोपी साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मन की बात कार्यक्रम के पश्चात मोर आवास मोर अधिकार के संबंध में चर्चा की गई जिसमे 22 हितग्राहियों से फॉर्म भरवाया गया। श्री देशमुख ने हितग्राहियों से कहा की अतिशीघ्र प्रदेश भाजपा के द्वारा प्रधानमंत्री से राशि स्वीकृत कराने के संबंध में अनुरोध करेंगे।

You cannot copy content of this page