DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के 526 बूथों में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

बालोद । प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रातः 11:00 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आकाशवाणी के माध्यम से टीवी रेडियो व अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाले मन की बात को भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने बालोद जिले के सभी 9 मंडलों के 526 बूथों में मन की बात को देखा व सुना गया

प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देश एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत परिवार सहित मन की बात के जिला प्रभारी शरद ठाकुर सह प्रभारी राजीव शर्मा सहित सभी नौ मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू, कौशल साहू, दुष्यंत सोनवानी, प्रणश जैन, टिनेश्वर बघेल ,रुपेश सिन्हा, मनीषा झा, राकेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिला व मंडल सहित बूथ स्तर पर कार्यक्रम

प्रभारियों के द्वारा बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को प्रोजेक्टर, टीवी, रेडियो सहित इंटरनेट के माध्यम से मोबाइल पर सार्वजनिक स्थलों में आम जनता की उपस्थिति में मोदी जी के मन की बात को सुना गया प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बालोद शहर के बूथ क्रमांक 41 यशवंत जैन ने चारामा के बूथ क्रमांक 147 राकेश यादव ने कोचवाही में पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू ने गुंडरदेही के बूथ क्रमांक 233 मे, महामंत्री देवेंद्र जायसवाल ने बूथ क्रमांक 22 संबलपुर में, पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने वार्ड क्रमांक 11 गुंडरदेही पुष्पेंद्र चंद्राकर ने माहुद में ,जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव ने लाटाबोर्ड मे,महामंत्री किशोरी साहू ने मुजगहन में ,चेमन देशमुख ने सुरेगांव, शिव धरमगुड़े ने भालू कोना , अभिषेक शुक्ला ने पसौद में वहीं सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना सभी बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुथ केंद्र की बैठक लिया उसके पश्चात अपने-अपने बूथों में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी जिनका आवाज नहीं बन पा रहा है उनसे फार्म भरवाया गया कि प्रदेश सरकार अपना राज्यांश दे उनका आवाज का सपना पूरा करें


ग्राम लाटाबोर्ड में ग्रामीण मंडल बालोंद द्वारा पद्मश्री से सम्मानित लोक कलाकार डोमार सिंह कुंवर का सम्मान समारोह रखा गया छत्तीसगढ़ की लोक कला नाचा गम्मत के विलुप्त होते परंपरा को संरक्षित रखने 5000 से अधिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति नशा व बुराइयों से दूर रहने की शिक्षा सहित छत्तीसगढ़ की संस्कृति व लोक कला को संरक्षित करने सैकड़ों युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं जिनका सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने आत्मीय अभिनंदन , स्वागत किया इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, वरिष्ठ छगन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष धरम साहू ,सुरेंद्र देशमुख, पालक ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू ,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता साहू, ग्रामीण मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा, वीरेंद्र साहू ,कश्चित् साहू, पूनम साहू, हरीश चंद्र साहू, विकास साहू, डोलेश्वर साहू ,सरपंच गंगाराम साहू, विनोद गिरि गोस्वामी,चित्रसेन साहू, लोकेश साहू ,अंजोरी ठाकुर, प्रताप साहू ,गणेश साहू, अग्रहिज साहू कमल साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

You cannot copy content of this page