DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मानसगान प्रतियोगिता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम में शामिल हुए संसदीय सचिव, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

गांव-गांव में धर्म और संस्कृति से जुड़ रहे युवा: श्री कुंवर सिंह निषाद

मानसगान प्रतियोगिता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम में शामिल हुए संसदीय सचिव, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

गुंडरदेही। संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद रविवार को बोरगहन,साजा,डगनिया,सिरसिदा,तमोरा एवं कोटगांव में आयोजित मानसगान प्रतियोगिता में शामिल हुए।

जहां उन्होंने राम भगवान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा लोगों को लगातार धर्म और संस्कृति से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। जिससे आज के युवा अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ रहे हैं। गांव-गांव में रामायण प्रतियोगिता हो रहा है। लोग धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे हैं। सरकार के द्वारा प्रत्येक गांव के रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारे क्षेत्र में बालिकाएं भी अपनी मंडली के साथ मंचों पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दे रही हैं। इतना सुंदर गीत-संगीत के साथ कथा की सुनने बैठे तो भगवान की भक्ति में रम जाएं।

इस दौरान सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद , श्री संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, जनपद सदस्य तारिणी चंद्राकर , पायल शर्मा , आलोक चंद्राकर , मानसिंह देशलहरा , तामेश्वर देशमुख , मोंटू चंद्राकर , उमाशंकर साहू , सुनील चंद्राकर , मंगल साहू , सागर साहू , तरुण पारकर , शेखर साहू , अभिषेक यादव सहित ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद रविवार को बोरगहन,साजा,डगनिया,सिरसिदा,तमोरा एवं कोटगांव में आयोजित मानसगान प्रतियोगिता में शामिल हुए। जहां उन्होंने राम भगवान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा लोगों को लगातार धर्म और संस्कृति से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। जिससे आज के युवा अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ रहे हैं। गांव-गांव में रामायण प्रतियोगिता हो रहा है। लोग धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे हैं। सरकार के द्वारा प्रत्येक गांव के रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारे क्षेत्र में बालिकाएं भी अपनी मंडली के साथ मंचों पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दे रही हैं। इतना सुंदर गीत-संगीत के साथ कथा की सुनने बैठे तो भगवान की भक्ति में रम जाएं।
इस दौरान सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद , श्री संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, जनपद सदस्य तारिणी चंद्राकर , पायल शर्मा , आलोक चंद्राकर , मानसिंह देशलहरा , तामेश्वर देशमुख , मोंटू चंद्राकर , उमाशंकर साहू , सुनील चंद्राकर , मंगल साहू , सागर साहू , तरुण पारकर , शेखर साहू , अभिषेक यादव सहित ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page