गुंडरदेही।छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा ग्राम बिरेतरा में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा किया गया,
जिसमें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार किया गया!साथ ही श्री राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश एवं केंद्र की मोदी सरकार के विफलताओं तथा आरक्षण विधेयक रोकने के खिलाफत संबंधी पाम्पलेट का वितरण आमजनता को किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस बालोद के उपाध्यक्ष डॉ नारायण साहू,पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहू,सरपंच संघ अध्यक्ष डोमन देशमुख,पूर्व जनपद अध्यक्ष राधेश्याम दिल्लीवार,सरपंच योगेश देशमुख,ब्लाक सचिव गोपीराम साहू,
डुपेंद्र साहू,सेक्टर प्रभारी प्रीतम ठाकुर,अभिषेक यादव,सेवा सहकारी समिति पिनकापार के प्राधिकृत अधिकारी हेमंत साहू,भाठागांव(बी) के प्राधिकृत अधिकारी टालश देशमुख,राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा समन्वयक आसिफ गहलोत,कुलेश्वर तिवारी,मनीष सेन,उपसरपंच कृपाराम निषाद,महेंद्र रात्रे,गौठान समिति के अध्यक्ष तिलोचन रजक,बूथ अध्यक्ष महेंद्र निर्मलकर,वेदप्रकाश सेन,ज्ञान रजक,नरेश कुमार साहू,विशाल सिंह देशमुख,मन्नूलाल जोशी,राकेश बारले,सुखीत लहरे,राकेश बारले,श्रीराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



