DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अश्वन बारले बनाये गये शोध एवं नीति का प्रदेश प्रभारी

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से नवीन मार्कंडेय प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई जिसमें सांसद प्रतिनिधि एवं जिला सतनामी समाज के संरक्षक अश्वन बारले को उनकी सक्रियता को देखते हुए मोर्चा ने उन्हें शोध एवं नीति का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
श्री बारले को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर के कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी, जिला भाजपा अध्यक्ष के सी पवार , वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव ,जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू ,उपाध्यक्ष कल्याण साहू,मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,पूर्व विधायक प्रीतम साहू , पवन साहू,जगदीश देशमुख, तोमन साहू, जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू, दीपा साहू ,खिलेश्वरी साहू ,जनपद सदस्य पूनम साहू, पालक ठाकुर, वीरेंद्र साहू, दानेश्वर मिश्रा,भोलाराम साहू , मनोहर सिन्हा, लिखन साहू,ओमप्रकाश रात्रे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page