DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा में मनाई गई मां परमेश्वरी जयंती, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद हुए शामिल

बालोद।शुक्रवार को अर्जुन्दा में देवांगन समाज के द्वारा मां परमेश्वरी जयंती मनाई गई।

समारोह में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद और कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी शामिल हुए।

इस दौरान देवांगन समाज के वरिष्ठजनों ने अतिथियों को मां परमेश्वरी की प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री निषाद ने संबोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक सशक्त समाज की अवधारणा को पूरा करते हुए अपनी एक अलग पहचान बना रही है।

उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सर्व समाज के प्रगति और उनके उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ सरकार की नितियां ऐसी है। जो समाज के हर वर्ग को व्यवसाय से जोड़ते है और आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हैं। इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा श्री चंद्रहास देवांगन जी, सभापति श्री अशोक देवांगन जी, श्री रितेश देवांगन जी, देवांगन समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page