DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में बालिका शिक्षा शिविर का समापन समारोह हुआ सम्पन्न

बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ मे आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बालिका शिक्षा शिविर का रविवार को समापन समारोह सम्पन्न हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि विकाश साहू संयोजक एन्जियो जिला प्रकोष्ठ बालोद अध्यक्षता श्री कश्चित साहू अध्यक्ष कुवारी माता शिक्षण समिति लाटाबोड़ , विशेष अतिथि देवेंद्र साहू व्यवस्थापक , राजेश यादव कोशाध्यक्ष, क्यामल साहू सह सचिव , रत्नी हिरवानी सदस्य, दीपक हीरवानी जिला समन्वयक , दुलार सिंह पटेल संकुल प्रभारी, प्रकाश तिवारी प्रधानाचार्य लाटाबोड़ एवं समस्त विद्यालय से आये संरक्षक दीदी के सानिध्य मे संपन्न हुआ ।

इसके पूर्व विधिक सेवा प्राधिकरण से आये श्रीअखिलेश्वर नाथ योगिबधिवक्ता जिला न्यालय बालोद एवं श्री देवेंद्र साहू वैलेंटियर विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद ने बच्चों से सम्बन्धित विधिक सेवा अधिकार की जानकारी दिये , इसके बाद , डाक्टर एस एल गन्धर्व जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने महिलाओं से सम्बन्धित रोग एवं विभिन्न समस्यावो से सम्बन्धित जानकारी दिये । तत्पश्चात मुख्य अतिथि का उद्बोधन प्राप्त हुआ।

अंत मे पुरस्कार वितरण सम्मान का कार्य हुवा। इस प्रकार बालोद जिले के ग्रामीण विद्यालय के 15 विद्यालय से 172 बहने संरक्षक दीदी की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का पूरे ग्रामीणों ने सराहना किये। इस कार्य मे परिद् विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री मेनका चंद्राकर आयोजक विद्यालय के वरिष्ठ ,आचार्य कामिनी यदु जितेंद्र सिंद्राम् , त्रिवेणी साहू , चुरामन साहू ,देवेश बघेल , हेमा साहू , सुरुचि साहू धनेश्वरि ठाकुर ,जय श्री यदु , भोजन प्रभारी शंकर साहु , माइक टेंट प्रभारी दुलेश्वर साहु का महत्व पूर्ण योगदान रहा ।

You cannot copy content of this page