DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संसदीय सचिव ने रौना में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण, 35 कुम्हारों को बांटा गया चाक मशीन

बालोद। ग्राम रौना में भूमिपूजन और लोकार्पण समारोह में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जहां ग्रामवासियों ने उनका भव्य आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री निषाद ने नवीन ग्राम पंचायत भवन एवं कुम्हार भवन के पास सीमेंटीकरण के लिए भूमिपूजन किया और नया पानी टंकी और

सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। इस दौरान संसदीय सचिव निषाद और माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालम चक्रधारी के द्वारा 35 कुम्हारों को चाक मशीन वितरण किया गया। हितग्राहियों को आधुनिक चाक मशीन मिलने से बेहद खुश हुए। उन्होंने राज्य सरकार का आभार किया।

इस दौरान सरपंच चंदूलाल कुंभकार और ग्रामवासियों ने संसदीय सचिव श्री निषाद का साल-श्रीफल से सम्मान करते हुए कहा कि पानी टंकी बनने से गांव में पानी की समस्या दूर हो गई वहीं सार्वजनिक शौचालय बनने से अब पूरे ग्रामीणों को लाभ होगा। इस दौरान कार्यक्रम में श्री संतु राम पटेल जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, श्री हरि साहू जी उपाध्यक्ष, श्री चंदूलाल कुंभकार सरपंच ,कमलेश देशमुख , सागर साहू जी, एवं ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page