भगवान बाल कृष्ण की लीला मे झूमें भक्तजन



बालोद। ग्राम खपरी (लाटाबोड़) मे 7 जनवरी से अनवरत श्री मद भागवत महापुरान की अमृत धारा युवा कथावाचक पंडित दानेश्वर मिश्रा गायत्री साधना केंद्र ग्राम पोंडी के श्री मुख से व्यास पीठ से बह रही है ।

व्यास स्वरूप आचार्य मिश्र जी ने आज भगवान कृष्ण के नाम करण से भगवान की बाल लीलाओ का सुंदर बखान करते हुए नंद राज और मा यसोदा का पुत्र के प्रति ममतामयी वात्सल्य प्रेम का दर्शन कराते हुए भगवान शिव का प्रभु दर्शन एवं प्रेम की झांकी प्रकट किये , भगवान का माखन चोरी मटकी फोड़ना का प्रकट वर्णन किये सभी भक्त भक्ति रस मे डूब कर नृत्य करते नही थके । कलिया नाग मर्दन गोवर्धन पूजा उनकी महिमा का बखान किया ।

ग्राम खपरी की पावन धारा पुरा गाव भक्ति मे झूमते दिखे पुरा गाव गाव के सभी भक्त आस पास के पोंडी भोईनापार, बोरी लाटाबोड़ , देवीनवागाव ढाबाडीह ,पसौद बीरेतरा नवगाव मटिया आदि दूर दूर से ऊर्जावान युवा कथावाचक श्री दानेश्वर मिश्रा जी का दर्शन एवं कथा का रसपान करने बड़ी संख्या मे आ रहे है ।


माखन चोरी मटकी फोड़ की नृत्य के साथ झांकी सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ के भैया बहनो ने प्रस्तुत किया सभी इनके साथ झूम उठे । श्रीमद भागवत महापुरान् की अमृत मई कथा महायज्ञ का आयोजन तामेश्वर साहु उनके परिवार एवं समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से किया जा रहा है ।

You cannot copy content of this page