DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में अब तक 88 प्रतिशत किसान,समर्थन मूल्य पर बेच चुके हैं अपना धान

बालोद ।खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु 1,42,844 किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों से धान खरीदी हेतु कुल 142 धान खरीदी केन्द्र स्थापित किये गये हैं। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक कुल 63 कार्यदिवस में खरीदी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि 09 जनवरी तक पंजीकृत 1,42,844 में से 1,26,286 किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बिक्री 88 प्रतिशत पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ वर्ष 2022-23 में शासन द्वारा जिले में 5,83,150 में टन धान खरीदी अनुमानित निर्धारित की गई है । जिसमें से 4,91,542.32 में टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जो कि अनुमानित खरीदी का 84प्रतिशत है, सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु पर्याप्त बारदाने उपलब्ध हैं । खरीदे गये धान में से 3,62,345 में टन धान 74प्रतिशत राईस मिलर्स द्वारा सीधे उपार्जन केंद्रों से कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 1,29,192 में टन 26प्रतिशत रखा हुआ है। जिसकी तीव्रगति से उठाव जारी है। इस वर्ष 2022-23 में उपार्जन केन्द्रों से तीव्रगति से धान का उठाव किये जाने से धान संग्रहण केन्द्र में धान भंडारण करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। वर्ष 2022 – 23 में किसानों को उनकी सुविधानुसार मोबाईल ऐप के माध्यम से धान खरीदी हेतु टोकन जारी का प्रावधान दिये जाने से किसानों के द्वारा सुगमतापूर्वक धान का विक्रय किया गया।

You cannot copy content of this page