DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विकासखंड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में मुड़खुसरा पहुंचे संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद

माध्यमिक शाला पहुंच कर स्कूली बच्चों से की चर्चा

रामायण मंडलियां हमारे संस्कृति का हिस्सा : श्री कुंवर सिंह निषाद

अर्जुन्दा । ग्राम मुड़खसरा में आज आयोजित दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने राम भगवान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की उन्नति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने ग्रामवासियों को रामकथा सुनने की अपील की। वहीं बताया कि रामायण छत्तीसगढ़ संस्कृति का एक हिस्सा है।

हर सुख-दुख, शुभ कार्य में रामायण का कार्यक्रम करवाना बड़ा शुभ माना जाता है। राज्य शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इससे गांव-गांव में रामायण हो रहे हैं। पहले हर गांव के मंडलियों ने ग्राम स्तर पर भाग लिया। अब विकासखंड स्तर चल रहा है। इसके बाद जिला स्तर फिर राज्य स्तर पर प्रतियोगिता होगा।

माध्यमिक शाला का किया निरीक्षण

संसदीय सचिव श्री निषाद ने मुड़खसरा के शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला पहुंच कर स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूली गतिविधियों के बारे में जानकारी

बच्चों से चर्चा की। उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि पढ़ाई व्यवस्था, साफ-सफाई अच्छी है। पेयजल, खेल सामग्री, प्राथमिक उपचार किट शाला में उपलब्ध हैं। इस दौरान श्री गिरीश चंद्राकर जी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, श्री जागृत सोनकर जी अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा ,श्री कोदूराम दिल्ली वार जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, जनपद सदस्य श्री केजू राम जी ,श्री फिरंता उईके, श्री टेमन देशमुख ,श्री खगेश ठाकुर, सुश्री दीपिका देशलहरे, पुनिया ठाकुर, श्री भूपेश नायक, इंदरमन देशमुख, सागर साहू, सरपंच पंचगन एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page