DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रात्रिकालीन डांस स्पर्धा में भेलवाकुदा की टीम अव्वल

बालोद। ग्राम भोइनापार में जय माँ लक्ष्मी उत्सव समिति एवं ग्राम वासियो के तत्वाधान में रात्रिकालीन डांस स्पर्धा बाजार चौक में आयोजित हुई । कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा की गई,मुख्य अतिथि सरपंच कोमल सिंह विश्वकर्मा, विशेष अतिथि उत्तम टंडन, श्यामा बाई मारकंडेय , संतराम आसनिक मंचासीन रहे।नए वर्ष की शुभकामनाये दी। जिसमे प्रथम पुरुष्कार सामूहिक में आर आर डांस ग्रुप भेलवाकुदा अव्वल रही।द्वितीय पुरुष्कार अमर ज्योति डांस ग्रुप नवागांव रायपुर, एवं तृतीय पुरुष्कार मोर मयारू गोंदा पल्लेकसा रहा।इसी तरह युगल डांस में प्रथम मिताली दामिनी, गंधरी देवरीबंगला, द्वितीय अछरा परिवार पाररास बालोद एवं तृतीय पुरुष्कार मन मोहनी सिलेडीह भखारा कार्यक्रम में अलग अलग पुरुष्कार चिन्ह समिति द्वारा पुरुष्कृत की गई। एकल डांस में प्रथम पुरुष्कार रिंकी लोहारा द्वितीय वर्षा रानी एवं तृतीय गोरी तोर सुरता रही। वेशभूषा में मया के चिन्हा घुमका, भावपक्ष में कुमारी लिशा अरौद नृत्य में संगी के मया चैनगंज गुंडरदेही, कॉमेडी में मोहंदी के टीम रही ।
समिति के अध्यक्ष चोमेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष नीलकमल साहू, सचिव राकेश साहू, सदस्यगण भावेश साहू, फलेन्द्र साहू, यमलेश ठाकुर ने कार्यक्रम में अपनी योगदान दी

You cannot copy content of this page