DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ में हो रहे पेसापल्लो राष्ट्रीय टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने मारी बाज़ी

बालोद। छत्तीसगढ़ में 27 दिसंबर से 29 दिसम्बर तक राष्ट्रीय पेसापल्लो प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी रायपुर के कैम्पीयन स्कूल ( विधानसभा रोड ) में किया गया था , जिसमें लगभग , 12 राज्यों की टीम आयी थी , टूर्नामेंट के उत्साह को देखते हुए , राजधानी रायपुर में लोगों ने इस खेल और खिलाड़ियों का ख़ूब उत्साहवर्धन किया , पंजाब , केरल , महाराष्ट्र , बिहार , राजस्थान , ओडिशा , व ऐसे कई राज्यों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया , मगर इस खेल में किसी ने छत्तीसगढ़ को पछाड़ नहीं पाया , और अंत में छत्तीसगढ़ की टीम इस नैशनल टूर्नामेंट में सभी वर्गों में जीत कर अपने राज्य को गोल्ड मेडल दिलाया , टीम ( वर्ग ) – सीन्यर मिक्स इवेंट , सब जूनियर गर्ल्ज़ , व लड़कों की टीम ने छत्तीसगढ़ ( अपने राज्य) के लिए मेडल को प्राथमिकता में रखते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।वही छत्तीसगढ़ के पेसापल्लो संघ के महासचिव , मारुति नंदन मरकाम जी ने , इस सफल आयोजन के सम्बंध में हर्ष जताया , वही छत्तीसगढ़ पेसापल्लो संघ के सभी सदस्य आशीष जयसवाल , चन्द्रशेखर तिवारी, रीना बोरकर , मरीयम एडगी , खगेश भारद्वाज , शिव बघेल , टीकाराम साहू , सौरभ शर्मा , दुष्यंत साहू , सहित अफ़िशल रोशन यादव , ताराचंद , त्रिवेंद्रम , मिकांक्षि , खिलेश्वर साहू , सपना चंद्राकर , सहित सभी ने अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाया , और टीम को विजय दिलाने में मददगार रहे और एक सफल आयोजन के हक़दार बने ।

You cannot copy content of this page