DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुॅचे दिव्यांग,मधुसुदन को प्रदान किया व्हीलचेयर

बालोद ।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज जनदर्शन में पहुॅचे दिव्यांग मधुसुदन को व्हीलचेयर प्रदान कर उसकी राह आसान कर दी है। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भाठागांव(आर) के दिव्यांग श्री मधुसुदन साहू ने आज जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अपनी चलने-फिरने में होने वाली समस्या से अवगत कराया और व्हीलचेयर की मंाग किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने उसकी समस्या को संवेदनशीलता के साथ विचार कर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराएॅ। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल ही उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध करा दिया गया। ट्रायसायकल पाकर दिव्यांग मधुसुदन ने शासन-प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा उसकी समस्या का तत्काल निराकरण हुआ है।

You cannot copy content of this page