DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भीमकन्हार में हुआ रामायण प्रतियोगिता का आयोजन

बालोद। ग्राम पंचायत भीमकन्हार में एक दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। जिसमें उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कोदू राम दिल्लीवार (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी) थे।


अध्यक्षता पोषण लाल साहू (सरपंच ग्राम पंचायत भीमकन्हार) ने की। विशेष अतिथि भूपेश नायक (कृषि उपज मंडी समिति बालोद) एवं बड़गांव,भरदा, कोचेरा, बैहाकुवा,बिजोरा ,खरथुली,रेंगनी के समस्त सरपंच एवं राजीव युवा मितान क्लब उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जन जागृति महिला मानस मंडली ग्राम खरथुली, द्वितीय स्थान नव दुर्गा मानस मंडली ग्राम कोचेरा और


तृतीय स्थान श्री राम मानस प्रचार समिति ग्राम बड़गांव ने प्राप्त किया।

You cannot copy content of this page