DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोइनापार में दो दिवसीय पंथी प्रतियोगिता कल से, 24 दिसंबर को मड़ई मेला का आयोजन

रात्रिकालीन में मड़ई के अवसर पर होगा छत्तीसगढ़ी नाच का आयोजन

बालोद। ग्राम भोइनापार में बाबा गुरु घासीदास की 266 वी जयंती पर सतनामी समाज एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय कल गुरूवार 22 दिसंबर व 23 दिसंबर को पंथी प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमें आकर्षक पुरस्कार पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए अलग-अलग रखा गया है। जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 7001 रुपये , द्वितीय वर्ष जागृति 5001रुपये एवं तृतीय पुरुस्कार 3001रुपये, इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम 5001रुपये द्वितीय 3001रुपये एवं तृतीय ₹2001रुपये रखा गया है। इस प्रतियोगिता मे सर्वेष्ठ नृत्य ,सर्वेष्ठ झांकी ,सर्वेष्ठ वादन सर्वेष्ठ गायक में आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर रात्रे , उपाध्यक्ष योगेश डहरे, सचिव संजीव डहरे, कोषाध्यक्ष रूपेंद्र महिलांगे एवं कार्यक्रम के उद्घोषक चम्मन लाल साहू ग्राम तरौद करेंगे। वही
ग्राम भोइनापार में समस्त ग्राम वासीयों के तत्वाधान में दिन शनिवार 24दिसम्बर को मड़ई मेला का आयोजन किया गया है,जिसमें रात्रिकालीन में लोगो की मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी नाचा जय माँ शेरावाली मोर गांव के भुइया माउलीभांटा उड़ीसा बार्डर की कार्यक्रम होगी । उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर रात्रे एवं उपाध्यक्ष योगेश डहरे ने दी।

You cannot copy content of this page