DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भूपेश बघेल सरकार के 4 वर्ष गौरव वर्ष की तरह, भाजपाइयों का बौखलाहट बेमतलब- चंद्रप्रभा सुधाकर

बालोद। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल निश्चित रूप से गौरवपूर्ण है। इन 4 सालों में भूपेश बघेल की सरकार ने वादा के अनुरूप सभी घोषणाओं को पूरा करने का कार्य कर रही है। किसानो के कर्जा माफ से लेकर ₹2500 में धान खरीदी जो कि आज बढ़कर 2640 रुपए हो गया है। ग्रामीण खेतिहर मजदूरों को ₹7000 प्रति वर्ष न्याय योजना के तहत दी जा रही है। ₹2 प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। ग्रामीण बच्चों के अच्छी शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी माध्यम के स्कूल खोले गए हैं। बिजली बिल हाफ योजना, छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति का संरक्षण, छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, इस तरह की अच्छी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है और आज प्रदेश सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल को गौरव दिवस के रुप में मना रहे हैं। जिससे भाजपाइयों में बौखलाहट बनी हुई है। उक्त विचार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की आत्महत्या, आंख फोड़वा कांड, नसबंदी कांड, को भाजपाई भूल गए होंगे, उनको अपने 15 साल के कार्यकाल को याद करना चाहिए कि प्रदेश की जनता कितनी त्रस्त हो गई थी। जिसके चलते प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 15 सीट पर सिमट गई।
सरकार द्वारा अधिकांश चुनावी वादों को पूरा कर चुकी है और जो बचे हैं उसे भी पूरा करेगी। इसकी चिंता भाजपाइयों को करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में शांति अमन चैन बना हुआ है ।आज नक्सल गतिविधियां कम हो चुकी है। बस्तर के सुदूर अंचलों के बंद स्कूल खोल चुके हैं। प्रदेश सरकार की लोकप्रियता को भापकर भाजपाई निम्न स्तर की बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश की जनता का अपमान है। छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है और यदि इसी तरह कांग्रेस सरकार के प्रति अनाप-शनाप बयानबाजी देते रहे तो प्रदेश की जनता आने वाले समय में उनकी हैसियत को बता देगी और 15 की संख्या कहीं काम ना हो जाए।

You cannot copy content of this page