DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज तहसील मंडल बालोद के चुनाव की घोषणा

बालोद। तहसील मंडल बालोद डड़सेना कलार समाज का बैठक साहू सदन कर्मा भवन झलमला मैं संपन्न हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज तहसील मंडल बालोद के तहसील पदाधिकारियों का चुनाव की घोषणा जिलाध्यक्ष बालोद डड़सेना कलार समाज के निर्देश में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अश्वनी सिन्हा के नेतृत्व में की गई साहू सदन झलमला में तहसील मंडल बालोद की बैठक में 5 वर्ष के आय व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष घनश्याम सिन्हा के द्वारा प्रस्तुत की गई तत्पश्चात चुनाव की तारीख तय की गई जिसमें दिनांक 5 दिसम्बर सोमवार को नामांकन की तिथि है। जो कि सुबह 12 से 1 बजे तक मतदाता सूची प्रकाशन ,
1:00 से 2:30 तक नामांकन एवं 2:30 से 3:00 बजे तक दावा आपत्ति व नाम वापसी और 3:00 से 4:00 तक चुनाव चिन्ह आवंटित कर अंतिम प्रकाशन की जाएगी स्थान कर्मा भवन झलमला और मंडल पदाधिकारियों का चुनाव 11 दिसम्बर दिन रविवार मुक्ता आश्रम करहीभदर में समय सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक होगी तत्पश्चात मतों की गणना की जाएगी ।बैठक में जिला अध्यक्ष श्री बिशंभर सिन्हा जिला मंत्री देवलाल सिन्हा जिला कोषाध्यक्ष हरदेव लाल सिन्हा समाजसेवी एवं वरिष्ठ डीएल गजेंद्र तहसील मंडल मंडलेश्वर दिनेश सिन्हा मंडल कोषाध्यक्ष घनश्याम सिन्हा मंडल के क्षेत्राधिकारी गण कार्यकारिणी सदस्य एवं ग्राम प्रमुख गण उपस्थित थे । बैठक का संचालन मंडल सचिव दानेश्वर सिन्हा के द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page