मुस्कान अभियान- 425 गुम इंसान को दूसरे राज्यो से तलाश कर बालोद पुलिस ने मिलवाया अपनों से

जारी हुए आंकड़े, जनवरी 2022 से नंवबर 2022 तक कुल 425 गुम इंसान को किया बरामद
गुम इंसान दस्तयाबी में थाना /चौकी सहित साइबर सेल की रही विशेष भूमिका
बालोद। पुलिस ने लोगों को अपनों से मिलवाने प्रेरणादायक कार्य किए हैं। इसके तहत 400 से ज्यादा लोगों को अब तक मिलवाया जा चुका है।
जो कई महीनों से लापता थे। कई तो दूसरे राज्यों से भी लाए गए जो किसी कारणवश घर से निकल गए थे या फिर भटक गए थे और वापस अपने घर लौट नहीं पा रहे थे। मुस्कान अभियान के तहत लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए बालोद पुलिस ने अनूठी पहल की है। आंकड़ों सहित इसकी रिपोर्ट जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिष राठौर के मार्गदर्षन उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर, उप पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी, एसडीओपी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी , एसडीओपी गुरूर राजेश बागड़े, नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके , एसडीओपी गुण्डरदेही सोमसाय मौर्य, डीएसपी बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण पर जिला बालोद के समस्त थाना /चौकी क्षेत्र में हुए गुम इंसान के प्रकरणो में गुम बालक/बालिका और महिला पुरूष को साइबर सेल की मदद से दूसरे राज्य पंजाब, बिहार , आंध्रप्रदेश हैदराबाद , गुजरात, लेह लद्दाख(जम्मू कष्मीर), मुम्बई, ओडिसा एवं अन्य जिलो से जनवरी 2022 से नवंबर 2022 तक कुल 425 गुम इंसान दस्तयाब किया गया है।
गुम हुए लोगों को बालोद पुलिस द्वारा उनके परिजनो को सौपा गया। अपने लोगों का वापस अपने घर पर मिलकर उनके परिवार जन काफी खुश हूए और अपने से मिलकर बालोद पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित कियें। 425 गुम इंसान दस्तयाब करने में समस्त थाना/चौकी प्रभारी, स्टाफ एवं साइबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही।