DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरही के गौठान में कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 5 दिसंबर को

बालोद । ग्राम बरही में आदर्श गौठान में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 5 दिसंबर सोमवार को दोपहर 12:00 बजे आयोजित है। मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा होंगी। अध्यक्षता सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ कृष्णा दुबे करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति धनेश्वरी सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद संजय चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, सरपंच कांति मानिकपुरी, यादव समाज के अध्यक्ष दाऊ लाल यादव, तुलसी यादव होंगे। उक्त जानकारी आयोजक समूह के तेजराम कोर्राम ने दी।

You cannot copy content of this page