DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिल्पी राय हुए डॉक्टर अब्दुल कलाम शिक्षा अवार्ड 2022 से सम्मानित

बालोद। समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य इकाई द्वारा भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर रायपुर में प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन सम्मेलन संपन्न हुआ । जिसमें शिक्षा ,साहित्य, संस्कृति , नारी सशक्तिकरण ,मानवता, व्यक्तित्व विकास,सामाजिक परिवर्तन,में उत्कृष्ट योगदान के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हे, विकासखंड डौंडी में पदस्थ सहायक शिक्षक शिल्पी राय को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा अवार्ड 2022 की मानद उपाधि के सर्वोच्च अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपरोक्त सम्मान पदमा देवी मनोहर समाजसेवी तथा अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष , सुशीला देवी बाल्मीकि संरक्षक समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ तथा प्रांत अध्यक्ष श्री जीआर बंजारे के कर कमलों से प्राप्त किया। शिल्पी राय की इस शानदार उपलब्धि पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी जेएल भारद्वाज ,प्राचार्य श्री एम. के. चंद्रवंशी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ग्राम साल्हे तथा समस्त शाला स्टाफ शिक्षक साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page