DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिकोसा में हुआ लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ

बालोद। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की स्थापना दिवस प्रदेश कार्यालय (जनसंपर्क कार्यालय ) सिकोसा में ” नशा मुक्ति जन जागरुकता अभियान रैली” निकाली गई।

जिसके उपरांत पार्टी की 23 स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें जिला एवम प्रदेश के पदाधिकारी वा छेत्र के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शरत पाण्डेय अपने उद्बोधन में पद्मभूषण रामविलास पासवान के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपरांत केक काटा कर पार्टी के 23 वी वर्षगांठ मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किए जिसमें पद्मभूषण रामविलास ने जीवन परियन्त शोषित गरीबों के लिऐ कार्य किया साथ ही छत्तीशगढ़ में पार्टी के संगठन को मजबूत करने की बात कही।प्रदेश कार्यालय ( जन संपर्क कार्यालय) का फीता काट कर युवा प्रदेश कार्यलय का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय के हाथों किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) कार्यक्रम उपस्थिति प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रदेश अध्यक्ष तोमन लाल साहू साथ ही प्रदेश महासचिव महीला प्रकोष्ठ विजय लक्ष्मी साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष युवा पुनीत राम सेन,प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र कुमार साहू ,प्रदेश सचिव नारद साहू,बालोद जिलाध्यक्ष बुधराम साहू,बालोद जिलाध्यक्ष युवा विजय कुमार साहू, बालोद जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रीति साहू वा भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

You cannot copy content of this page