DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर भानुप्रतापपुर उप चुनाव में लगातार सक्रिय

बालोद। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर लगातार अपने टीम के साथियों के साथ एवं क्षेत्र के सेक्टर बूथ जोन अध्यक्ष को लेकर गांव गांव उपस्थिति दे रही है।

कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा घूरवा बाड़ी के बारे में किसान न्याय योजना के बारे में बताया जा रहा है।

ग्रामीणों में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सुधाकर, धनेश्वरी सिन्हा जिला पंचायत सदस्य, बसंती दुग्गा जनपद अध्यक्ष डोंडी शारदा सिन्हा जनपद सदस्य नरेंद्र सिन्हा के साथ ग्राम सहकट्टा, कुआपानी चिकमर्रा, अल्वरखुर्द, अल्वरकला, पिरकोंदुल, बोटेचंद में जनसंम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को विजयी बनाने की अपील किये।

जनसंम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने सहकट्टा से आंसूलखार रोड निर्माण,नल पाइप लगा हुआ है लेकिन चालू नहीं है, चीचमर्रा के मतदाताओं को वोट डालने कुआपानी जाना पड़ता है। जैसे स्थानीय समस्याओं से अवगत कराये जिन्हे दूर किये जाने का विश्वास दिलाया गया। श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के साथ स्थानीय बृजमती मरकाम जनपद अध्यक्ष भानुप्रतापपुर अशोक मंडावी, मिथुन कुमार उइके बूथ अध्यक्ष हेमंत प्रताप, रवि साहू, अशोक हिडामी,सहित कार्यकर्त्ता शामिल रहे l

You cannot copy content of this page