DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारत जोड़ो संकल्प समारोह में विनोद टावरी के नेतृत्व में शामिल हुए युवा

बालोद। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में भारत जोड़ो संकल्प समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवम युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

समारोह में मुख्यमंत्री जी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नकारात्मक राजनीति करके सत्ता पाना तो आसान जो भाजपा के लोग कर रहे है पर हमारा रास्ता सकारात्मक राजनीति करके देश सेवा का हैं जिसका नेतृत्व आज देश में राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा के रूप में कर रहे है। हमें उनका संकल्प मजबूत करना है। बालोद जिले से जिला उपाध्यक्ष विनोद टावरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभी को मुख्यमंत्री द्वारा धर्म, जाती और आर्थिक आधार पर बढ़ रही असमानताओं के खिलाफ भारत जोड़ने की शपथ दिलाई। जिला युवा कांग्रेस से महासचिव अंचल प्रकाश साहू, गुंडरदेही विधानसभा अध्यक्ष अनुभव शर्मा, बालोद विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक देवांगन, तुकेश्वर साहू, महासचिव मृत्युंजय सिन्हा, तारकेश सिन्हा, लोहारा विधानसभा अध्यक्ष राजा रजक, गौरव गुप्ता, सौरभ देशमुख, आसिफ गहलोत, अभिषेक यादव, नूतन साहू, राम मंडावी, मोहनीश प्रकार, शिवम महोबिया, हिमांशु कुंभज, दिव्यप्रकाश गजेंद्र, रमेश कोसमा, देवेंद्र साहू, अयान खान प्रमुख रूप से शामिल हुए।

You cannot copy content of this page