बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि युवा मोर्चा ने शुरू किया सरकार के खिलाफ नुक्कड़ अभियान



बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल बालोद द्वारा बिजली बिल के बेतहाशा वृद्धि के विरोध में बालोद शहर में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की गई।

नुक्कड़ सभा में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने लोगों को बताया कि लगातार लोगों के बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। सिक्योरिटी मनी के नाम पर लोगों के जेब में डाका डाला जा रहा है। जो सरकार गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाकर सत्ता पर बैठी की बिजली बिल हाफ किया जाएगा परंतु बिजली बिल हाफ तो दूर की बात है लोगों के बिजली बिल को बढ़ा बढ़ा कर उनका घर चलाना मुश्किल कर दिया है। भूपेश बघेल की ऐसी वादाखिलाफी के अन्य विषयों पर भी इस नुक्कड़ सभा में भाजपा नेताओं ने प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता पवन साहू, भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनी,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा,शहर महामंत्री संतोष कौशिक,नरेंद्र सोनवानी,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहु, भाजपा नेता बंटी बाफना,प्रीतम यादव,गणेश साव,फलेश देशलहारे,दयाल बघेल,पूर्व पार्षद अंबिका यादव,सुनीता मनहर,महिला मोर्चा अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक,महिला मोर्चा महामंत्री मोना टुवानी,युवा मोर्चा बालोद अध्यक्ष रौनक कत्याल,राहुल साहू,चंद्रेश जैन,राहुल नाग, राजा यादव,चेतन निर्मालकर,यश जैन,यश चांडक,धिरज माधवानी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page