DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मार्री बंगला देवरी में नवीन तहसील प्रारंभ होने से, राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी

नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहकर निरंतर कर रहे हैं राजस्व प्रकरणों का निराकरण

बालोद ।जिले में नवगठित तहसील मार्री बंगला देवरी में आमजनों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का निरंतर निराकरण राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। नायब तहसीलदार श्री नीतिन ठाकुर ने बताया कि नवगठित तहसील मार्री बंगला देवरी बनने के उपरांत इस न्यायालय में निरंतर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सितम्बर 2022 में कुल 1720 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें से 1439 प्रकरणों का निराकरण किया गया, इसी प्रकार अक्टूबर 2022 में दर्ज 361 प्रकरणों में से कुल 173 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष बचे प्रकरणों का निराकरण भी निरंतर जारी है।

You cannot copy content of this page