DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की ओरमा से हुई शुरुआत

बालोद। युवा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार से बालोद क्षेत्र में शुरू हुई। जिसके तहत बालोद विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में ओरमा से बघमरा ग्राम पंचायत तक पैदल यात्रा की गई। पदयात्रा करने का प्रमुख उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत की अखंडता को नुकसान पहुंचाना, महंगाई,गरीबी,सरकारी संपत्ति को बेचने एवं धर्म जात पात की राजनीति कर नफ़रत फैलाने का काम कर रहे है। जो भारतीयों को अस्वीकार है। जिसे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा भारत को जोड़ने एवम सभी धर्मों को एक कर यात्रा की शुरुआत कश्मीर से कन्याकुमारी 3500 किलोमीटर पद यात्रा चल रही है। जो एक बदलाव की बयार के रूप में देखा जा रहा है।

उसी की तर्ज पर हर विधानसभा क्षेत्र में भी युवा कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इस कार्यक्रम में संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा , पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर ,जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकाडे ,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, नगर पालिका बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा,विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव,जिला महामंत्री रोहित सागर,जिला उपाध्यक्ष रिखी साहू, जिला उपाध्यक्ष विनोद टावरी, जमील बक्श, बालोद नगर पालिका एल्डरमेन नारायण साहू, चंद्र यादव सेक्टर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहू, साजन पटेल आदित्य दुबे युवक़ काँग्रेस कार्यकर्ता, सानुपाल, मनीष पारकर ब्लाक महासचिव, तुलसी राम साहू, लक्ष्मण निषाद, उपसरपंच प्रीतम निषाद, कैलाश, हेमराज निषाद, राम प्रकाश निषाद, केशो राम गंधर्व सरपंच भोथली, नूतन कुमार साहू अध्यक्ष राजीव युवा मितान निपानी, रेवाराम साहू, राजू, घनश्याम, महादेवा, कुलेश्वर कुंभकार, दुर्गेश कुमार, सोरी, अमृत, हेमा, नेहा ठाकुर, मीना, गीता, किरण, रामकली, मनीष, पाठक,समस्त आस पास के ग्राम वासी, एवम समस्त युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page