कलेक्टर ने किया गुरुर क्षेत्र का सघन दौरा, शासन की योजनाओं की देखी हकीकत, स्कूल में बच्चों को भी पढ़ाया



गुरुर। कलेक्टर कुलदीप शर्मा बुधवार को गुरूर ब्लॉक के सघन दौरे पर रहे। वे धान खरीदी केन्द्र बोहारडीह एवं धनेली का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु धान खरीदी केन्द्रो में नमी मापक यंत्र, कांटबाट, विद्युत एवं इंटरनेट आदि की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी केन्द्रो में किसानो की सुविधा हेतु शुद्व पेयजल, छांव एवं कुर्सी आदि की प्रबंध के अलावा शौचालय आदि की समुचित प्रबंध कराने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने नमी मापक यंत्र से धान की गुणवत्ता की जाॅच की और समिति प्रबंधक एवं अधिकारियों को धान खरीदी के समय धान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं एवं शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए उनके सहुलियत हेतु लांच किए गए एप्प के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस नये एप्प के माध्यम से किसान घर बैठे अपना पंजीयन कराकर धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। ग्राम डढारी के किसान नंदूराम ने 192 कट्टा एवं प्रेमलाल ने 128 बोरी धान की बिक्री हेतु धान खरीदी केन्द्र धनेली में आने की जानकारी दी। इन दोनो किसानों ने छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी योजना की मुक्तकंठ से सराहना भी की। उन्होंने कहा कि पिछले साल राज्य सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदे गए उनकी धान की राशि खेती किसानी के कार्यों के अलावा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य जरूरी कार्यों में काफी मददगार साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों को धान खरीदी योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सहुलियत के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में किसानों से खरीदे गए धान को तौलाकार बोरे में रखे गए धान की तौल की जाॅच की। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों से धान उठाव के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्री गंगाधर वाहिले आदि मौजूद थे।

गुरूर में एसडीएम, तहसील
एवं जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण

लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण एवं
पंजियों का समुचित संधारण करने के निर्देश दिए

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज विकासखण्ड मुख्यालय गुरूर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के पंजी का अवलोकन कर लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने एवं समुचित रूप से पंजियों का संधारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों से नामंाकन, सीमांकन, बंटवारा, आर.बी.सी.6-4 के राशि की भुगतान के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। श्री शर्मा जनपद पंचायत कार्यालय में पहुॅचकर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से लंबित पेंशन प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली तथा इसका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रकरणों का आॅनलाईन एण्ट्री नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके लिए उन्होंने संबंधित लिपिक के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने मनरेगा कक्ष का अवलोकन कर मनरेगा अंतर्गत कुल स्वीकृत कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. गंगाधर वाहिले, जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेन्द्र पडौति आदि मौजूद थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर का निरीक्षण, मरीजों का समुचित ईलाज एवं जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्डों एवं विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री शर्मा ने चिकित्सकों एवं अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती मरीजों का समुचित ईलाज तथा समय पर भोजन, नाश्ता आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्हांेने अस्पताल के शौचालय, स्नानागार की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ओपीडी कक्ष में पहुॅचकर अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी लेने के अलावा औषधि कक्ष में उपलब्ध दवाईयों का भी अवलोकन किया। उन्होंने औषधि कक्ष के कर्मचारियांे से आज मरीजों को वितरीत किए गए दवाईयों के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान श्री शर्मा ने पैथाॅलाजी कक्ष, नेत्र विभाग, आपातकालीन कक्ष एवं कुष्ठ रोग कक्ष आदि का भी अवलोकन कर व्यवस्थाओं का पड़ताल किया।
कलेक्टर ने अस्पताल के वार्ड में पहुॅचकर मरीजों की ईलाज एवं उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की। श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित खण्ड चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल के व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर को डिस्मेंटल कर नया भवन बनाने हेतु प्रस्तावित नक्शा का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्री गंगाधर वाहिले सहित अन्य अधिकारीगण आदि मौजूद थे।

जनपद सीईओ की हुई प्रशंसा

इस दौरान खास तौर से उन्होंने जनपद सीईओ राजेंद्र पडौती के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने जनपद के प्रत्येक शाखा का जायजा लिया। व्यवस्था सही पाया। तो गई स्थानीय इलाकों में शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उनकी सराहना की। इस दौरान वे ग्राम कोलिहामार के प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने भी लगे तो वही आंगनबाड़ी में बच्चों से सवाल-जवाब भी किए। धनवंतरी मेडिकल स्टोर में कर्मचारियों को रेट की सही जानकारी नहीं होने पर फटकार भी लगाई। क्योंकि किस दवाई में कितना प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाता है यही नहीं बता पा रहे थे ।निरीक्षण दौरान एसडीएम जीडी वाहिले , जनपद पंचायत सीईओ राजेंद्र पटौदी, गुरुर थाना प्रभारी भानु प्रताप साव, तहसीलदार मनोज भारद्वाज, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री मंडावी , गुरुर पटवारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डीपी कोसरे, गुरुर जनपद अध्यक्ष प्रभात , उपाध्यक्ष तोषण साहू सहित सभी सदस्य भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page