नवनिर्वाचित साहू संघ एवं पूर्व परिक्षेत्र पदाधिकारियों का किया गया सम्मान



बालोद। तहसील साहू संघ द्वारा नगर स्थित साहू सदन में नवनिर्वाचित साहू संघ के परिक्षेत्र पदाधिकारियों का सम्मान एवं पूर्व परिक्षेत्र पदाधिकारियों का सम्मान, विदाई समारोह का आयोजन किया गया। तहसील साहू संघ के अध्यक्ष कृष्णाराम साहू ने तहसील अंतर्गत आने वाले आठ परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महिला उपाध्यक्ष को समाज के नियम कायदों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने, समाज के शोषित एवं अंतिम पंक्ति में आने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष श्री साहू ने पूर्व पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके निष्पक्ष कार्यों के चलते अब तक समाज पर कोई आंच नहीं आया है। उन्होंने पूर्व पदाधिकारियों को नए पदाधिकारियों का सहयोग कर समाज को आगे बढ़ाने की बात कही। संघ के सचिव मदनलाल सोनबरसा, कोषाध्यक्ष तुकेश हिरवानी, उपाध्यक्ष हेमंत साहू, चंद्रिका साहू, राधेलाल गुरूपंच, वीणा साहू, तिलोचन साहू, त्रिवेणी साहू, देवेन्द्र साहू, बंशीलाल साहू, कमलेश्वरी साहू, रोहित अठनागर, रघुनंदन गंगबोईर,तोमनलाल साहू, दुर्गाशंकर साहू, मोहन कलिहारी, जयंत साहू, जागेश्वरी साहू, रामेश्वरी साहू, डेमिन साहू एवं तहसील संघ के पदाधिकारियों द्वारा नए परिक्षेत्र पदाधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page