DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में हुआ तुलसी विवाह का आयोजन

बालोद। देवप्रबोधनी एकादशी पर सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में तुलसी विवाह का आयोजन हुआ। सर्व प्रथम दीप प्रज्जवलन गणपति आह्वान के पश्चात तुलसी महरानी विष्णुजी एवं गन्ने से बने मंडप की पूजा अर्चना तेलहल्दी की रस्म पुरी की गई।

उसके बाद श्री सूक्त का पाठ एवं दूध से अभिषेक कराया गया । इसके बाद कार्यक्रम के मुख्यवक्ता ज्ञानेश्वर पाण्डेय ग्राम बगदाई गुरुर द्वारा मोटिवेशन स्पीच तुलसी विवाह , वृंदा एवं जालंधर की कथा का रसपान कराया गया। अंत मे भगवान नारायण की आरती प्रसाद् वितरण तथा बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के मुख्य यजमान सविता अशोक कल्याणी पूर्व जिला पंचायत सदस्य , ज्योति देवेंद्र साहू ग्रामीण महिला मोर्चा मंत्री , कश्चित साहु अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ राजेश यादव कोषाअध्यक्ष कार्यालय प्रभारी कामिनी यदु आचार्या त्रिवेणी साहू , हरिप्रिया वैष्णव सुरुचि साहु, जयश्री यदु हेमा साहू दीपा बाई थे। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश् तिवारी, आचार्य जीतेन्द्र सिंद्रम, देवेश बघेल, चुरामन साहू वाहन चालक महेश्वर देशलहरे एवं समस्त भैया बहनो का योगदान रहा ।

You cannot copy content of this page