आरोपी को डौंडी पुलिस ने
24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, 2 अक्टूबर को भेजा जेल
बालोद। 31 अक्टूबर की शाम करीब 4:30 बजे डौंडी क्षेत्र के गांव केशवपुर, बेलोदा के तालाब में एक बुजुर्ग की लाश हत्या कर फेंक दी गई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोपाल यादव को गिरफ्तार किया गया। जो कि उसी गांव का रहने वाला था। आरोपी ने खुलासा किया कि जादू टोने के शक में उसने बुजुर्ग मनऊ राम कोरेटी की हत्या की थी । बुर्जुग व्यक्ति को हत्या कर तालाब में फेकने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र मरई के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया था ।
कुछ लोगों ने दूर से देखा था मारते हुए
मामले का खुलासा करते हुए डौंडी पुलिस ने बताया कि घटना शाम को करीब 4:00 बजे के बाद हुई थी। 4:00 से 4:30 बजे के बीच हत्या को अंजाम दिया गया था। तालाब गांव से कुछ दूर में है ।शाम को दृश्यता कम थी। कुछ लोगों ने दूर से किसी को मारपीट होते हुए देखा था। फिर जब बाद में आरोपी गांव में आया तो लोगों ने उसे देखा था। दूसरे दिन हत्या की सूचना के बाद जब पुलिस गांव पहुंची और मामले में पूछताछ हुई तो यह पता लगाया गया कि किसके साथ इसका झगड़ा होता था। बात आई कि 1 साल पहले भी आरोपी ने बुजुर्ग के साथ इसी बात को लेकर मारपीट की थी। हालांकि उस समय पुलिस एफ आई आर नहीं हुआ था। आरोपी द्वारा बुजुर्गों को जादू टोने करके मुझे और परिवार के लोगों को परेशान करते हो कर कर मारपीट पहले भी किया गया था। पुलिस को पूरा संदेह हो गया कि आरोपी यही हो सकता है। फिर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया और घटना के बारे में जानकारी दी।
भतीजे ने तालाब में देखी लाश
थाना डौण्डी में प्रार्थी ननकु राम कोरेटी पिता रामसाय कोरेटी उम्र 45 वर्ष, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह रोज की तरह सुबह अपने खेत की ओर घुमने जाता था, 01 नवम्बर को वह खेत से घुमकर बाई तालाब केशवपुर(बेलोदा) में हाथ मुंह धोने गया था, जहां तालाब के पानी में एक शव देखने पर नजदीक जाकर देखने से अपने चाचा मनऊ राम कोरेटी का होने से घटना की सूचना तत्काल अपने परिजनो एवं गांव वालो को देने बाद पुलिस को सूचना देने पर थाना डौंडी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारीयो को देकर तत्काल धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया और संदेही आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
इस तरह की थी हत्या
आरोपी गोपाल यादव उम्र 35 वर्ष ग्राम केशवपुर(बेलोदा) थाना- डौण्डी, जिला- बालोद(छ.ग.) द्वारा जादू टोना के संदेह पर 62 वर्षीय बुर्जुग मनऊ राम कोरेटी का 31 अक्टूबर को बाई तालाब के पास मृतक के खेत एवं तालाब के पास स्थित मेड में अपने पास रखे लकडी के डंडा से बुजुर्ग मनऊ राम कोरेटी के छाती, पेट में वार कर मनऊ राम कोरेटी के हाथ से धान कांटने के हसिया को छीनकर जान से मारने की नियत से सिर के ऊपर कई बार प्राणघातक वार कर आंख, कान, मुंह में गंभीर चोट पहूंचाने से मौके पर मृत्यु हो गयी । जिस पर आरोपी द्वारा शव को तालाब में फेक कर हत्या में प्रयुक्त लकडी एवं हसिया को तालाब में पचरी किनारे फेक दिया गया था । जिसे आरोपी के निशानदेही पर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर 2 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तारी में यह टीम रही शामिल
प्रकरण के विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, सउनि डी.एल. रावटे, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, आर. ज्ञानेश्वर करचाल, आर. युगल किशोर लोहले, आर. खिलावन सिन्हा, की भूमिका रही ।
यहां दी गई खबरें भी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़े एक साथ
