DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुंगेली पहुंचे संसदीय सचिव निषाद, स्कूल सहित धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

मुंगेली/बालोद। संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद जिला मुंगेली के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मुंगेली का निरीक्षण किया। मुंगेली स्टेडियम में आयोजित राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय का संसदीय सचिव जी ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।


मुंगेली जिला के ग्राम कुआगांव के गौठान पहुंचकर स्व सहायता समूह के बहनों से मुलाकात कर चर्चा किया। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से बताया।

मुंगेली जिला के ग्राम गिधा धान ख़रीदी केंद्र पहुंचकर धान खरीदी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कार्यों से छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसान बहुत खुश हैं। धान खरीदी केंद्र में जय जवान जय किसान के नारे के साथ – साथ भूपेश बघेल ज़िन्दाबाद के नारे भी लगे किसानों का उत्साह देखते ही बनता था। अच्छा पैदावार के लिये भी मुख्यमंत्री का किसानों ने आभार जताया।
इस समारोह के अवसर पर लेखनी सोनू चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली, थानेश्वर साहू अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग , राजेश बाफना विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत बालोद राजेंद्र निषाद अध्यक्ष जिला निषाद समाज बालोद, मोहन मल्लाह उपाध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली , हेमेंद्र गोस्वामी पार्षद , प्रभु मल्लाह जी सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड , राजशेखर यादव पार्षद, संतोष केवट जिला अध्यक्ष केवट समाज मुंगेली, सुभाष गजेंद्र निज सचिव, सागर साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद आईटी सेल, तरुण पारकर, संतोष निषाद एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page